फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: वाहन की टक्कर से टेंपो सवार युवक की मौत

Wed, 31 May 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के महुली में अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सवार आनंद यादव (20) की मौत हो गई। खबर घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। कोहड़ौर के सतेवर नरहरपुर निवासी आनंद यादव मुंबई में रहकर निजी कंपनी में काम करता था। परिवार में पड़े वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने वह घर आया था।
विज्ञापन

सोमवार की रात वह उद्योगनगरी पकड़कर मुंबई जाने के लिए घर से निकला था। चूंकि घर से रात में आने में दिक्कत होती। इसलिए वह कंधई थाना क्षेत्र के ताला गांव में ननिहाल चला गया। आधी रात वह टेंपो पकड़कर रेलवे स्टेशन के लिए निकला। महुली के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो पलट गया।
जिससे टेंपो में सवार आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य को मामूली चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से आनंद को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन रोने बिलखने लगे। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें