बार एसोसिएशन पट्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधा रमण मिश्रा मंगलवार की शाम घर जा रहे थे। आरोप है कि फोन पर धमकी देने वाले अधिवक्ता समेत तीन लोगों ने उड़ाईयाडीह मोड़ पर रोक लिया। हाथापाई करने के दौरान गले से सोने की जंजीर और जेब में रखा 52 सौ भी छीन लिए।
आसपास के लोगों के दौड़ने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। मामले में आरोपी अधिवक्ता अनुराग तिवारी समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद बार अध्यक्ष को मेडिकल के लिए सीएससी भेजा है। पट्टी कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद