फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सवारियों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर खड्डे में पलटी, पांच घायल

Wed, 22 Feb 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सांगीपुर में टेंपो पलटने के बाद घायल सीएचसी में भर्ती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बुग्गी बचाने के चक्कर में सवारियों से भरा टेंपो बुधवार को खड्डे में पलट गया। टेंपो पर सवार लोग मेला देखने जा रहे थे। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। एक घायल की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के गौराडांड की कुछ महिलाएं , लड़कियां बुधवार को सांगीपुर के भैरवन मेला देखने आ रहीं थी। सांगीपुर थाना क्षेत्र के छोटेगंज बाजार के समीप अचानक ईंट की ढुलाई में लगी बुग्गी सामने आ गई। बुग्गी बचाने के चक्कर सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सुनीता देवी(20), अंकिता देवी(15), सुमन देवी(30), धर्मावती देवी(60) समेत लालगंज के हंडौर निवासी चालक महेंद्र तिवारी(25) घायल हो गए।
सूचना पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सांगीपुर सीएचसी भेजा। यहां चालक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है। सांगीपुर एसओ ने बताया कि घटना की जानकारी पर घायलों को अस्पताल लाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें