फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गम गुस्से के बीच टेंपो चालक के शव का अंतिम संस्कार

Fri, 24 Nov 2023 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली के सांगापट्टी गांव से टैंपो चालक का शव अंतिम संस्कार को पुलिस की मौजूदगी में ले ज
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली के उड़ैयाडीह बाजार में बुधवार की शाम टेंपो चालक काशी प्रसाद मिश्रा की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को गम व गुस्से के बीच शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस मुख्य आरोपी को जेल भेजकर अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सांगापट्टी निवासी काशी प्रसाद मिश्रा की बुधवार की शाम मामूली कहासुनी को लेकर बाइक सवार हमलावरों ने पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की शाम उड़ैयाडीह बाजार में जाम लगाकर इंसाफ मांगा था। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्रा व एसडीएम पट्टी देशदीपक सिंह के आश्वासन पर परिजन व ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया था।
शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने गम व गुस्से के बीच शव का अंतिम संस्कार के लिए लेकर प्रयागराज रवाना हुए। तनाव को देखते हुए बाजार से लेकर गांव तक पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

इधर पट्टी पुलिस ने टेंपो चालक काशी प्रसाद की हत्या करने के मुख्य आरोपी भदेवरा निवासी शिवा सिंह उर्फ आलोक प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एएसपी पूर्वी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही वे गिरफ्त में होंगे।
-
बेटियों की शादी के लिए आगे आए संजय व अशोक
शिवगढ़। टेंपो चालक काशी प्रसाद मिश्रा की हत्या की पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती, विधायक राम सिंह व कांग्रेस नेता बृजेंद्र मिश्रा ने निंदा की है। समाजसेवी संजय मिश्रा ने काशी की बेटियों की शादी में हर संभव मदद का भरोसा दिया है। वहीं बसपा नेता अशोक त्रिपाठी ने भी दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की बात कही है। सभी ने पुलिस अफसरों से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें