फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : टेंपो चालक की धारदार हथियार से हत्या, सवारी बैठाकर गया था हथिगवां की तरफ

Wed, 13 Nov 2024 12:21 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

हथिगवां थाना क्षेत्र के बरना गांव में एक व्यक्ति की पेचकस से घोंपकर हत्या कर दी गई। वह घायलावस्था में सड़क के किनारे मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोहंडौर ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथिगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक टेंपो चालक की हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के बरना गांव में एक व्यक्ति की पेचकस से घोंपकर हत्या कर दी गई। वह घायलावस्था में सड़क के किनारे मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोहंडौर ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह टैंपो चलाता था। मंगलवार की रात को सवारियों को बैठाकर हथिगवां की ओर निकला था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एएसपी ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें