फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शहरी घर बैठे 1533 पर बताएं स्वच्छता, पेयजल व प्रकाश की समस्याएं

Sun, 11 Aug 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सवा लाख शहरियों को अपनी समस्या के निस्तारण के लिए अब कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वह 1533 नंबर डायल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उनकी शिकायत जिले में नहीं बल्कि लखनऊ में भी दर्ज होगी। शिकायतों की माॅनिटरिंग ईओ नगर पालिका खुद करेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका पर शहर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का दायित्व है। इसके बावजूद वार्ड में सफाई, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, सीवर आदि समस्याएं बनी रहती हैं। शिकायत दर्ज कराने व उनके निस्तारण के लिए लोगों को अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। समय से उनकी समस्याओं का समाधान भी नहीं होता था।
इन दुश्वारियों को दूर करने के लिए शासन ने भले ही टोल फ्री नंबर 1533 जारी किया था, लेकिन नगर पालिका परिषद में उसका क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा था। नए ईओ ने टोल फ्री नंबर 1533 को सक्रिय करते हुए कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की है। इस पर कार्यरत कर्मचारी आने वाली शिकायतें दर्ज करेगा।
विज्ञापन

संबंधित अधिकारी व कर्मचारी समस्याओं का निस्तारण कराने मौके पर पहुंचेंगे। अब घर बैठे वार्ड वार लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अन्य नंबरों की तरह यह टोल फ्री नंबर लोगों की मदद करेगा।
सफाई देखने पंजाबी मार्केट पहुंचे ईओ
ईओ राकेश कुमार शनिवार को शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पंजाबी मार्केट पहुंचे। सुपरवाइजर से कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। खुद नालियों व सड़कों की सफाई के दौरान बरती गई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। ईओ के निरीक्षण की भनक लगते ही पालिका के कर्मचारियों में खलबली मची रही। लोगों को भय सताता रहा कि ईओ उनके वार्ड में न पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें