फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने माना राजस्व विभाग की गलती, पीड़ित के नाम दर्ज होगी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलखरनाथधाम। जिंदा व्य क्ति को मृतक दिखाकर दूसरे के नाम जमीन वरासत करने का मामला अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद तहसीलदार पट्टी की नींद खुली। उन्होंने अभिलेखों की जांच करने के बाद स्वीकार किया कि राजस्व विभाग की गलती से ऐसा हुआ है। उन्होंने जल्द ही जिंदा व्यक्ति के नाम जमीन करने को कहा है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र रूद्रपुर गांव निवासी रामलाल को मृतक दिखाकर कुछ लोगों ने उसकी जमीन अपने नाम वरासत करा ली थी। अमर उजाला के वर्ष 2017 में हुए इस खेल का खुलासा करने के बाद पट्टी तहसीलदार की नींद खुली। तहसीलदार ने राजस्व विभाग की गलती को स्वीकार करते हुए अभिलेखों में रामलाल का नाम अंकित कराने को कहा है। तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना 2017 की है। उस समय मैं यहां कार्यरत नहीं था। फर्जी वारिसान के नाम काटकर पुन: रामलाल के नाम जमीन अंकित करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
24 और 25 को होगा टूल किट का वितरण
प्रतापगढ़ (संवाद)। एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अंतर्गत चिह्नित आंवला उत्पाद के निर्माण की प्रक्रिया एवं उत्पाद के विकास के लिए नि:शुल्क दस दिवसीय प्रशिक्षण तथा टूलकिट वितरण का कार्यक्रम 24 व 25 जून को होगा। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त दिनेश चौरसिया ने बताया कि इसी दिन चयन समिति के माध्यम से इंटरव्यू होगा। आवेदकों को अपने मूल प्रमाणपत्र के साथ आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें