फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Fri, 26 Apr 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
विज्ञापन

खाखापुर शारदा सहायक नहर में हुई घटना, पुलिस के प्रयास से गोताखोरों ने खोजा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बीरापुर। फतनपुर थाना क्षेत्र के खाखापुर से गुजरी शारदा सहायक नहर में बृहस्पतिवार को नहाने के दौरान डूबने से कृष्ण पटेल की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला जा सका। नहर के किनारे परिजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन

खाखापुर के रहने वाले अरुण कुमार का 15 वर्षीय पुत्र कृष्ण पटेल बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे गांव के साथियों के साथ बड़ी नहर में नहाने गया था। नहर के किनारे खड़े होने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नहर में गिर पड़ा और गहरे पानी में समा गया। यह देख नहर में नहा रहे साथियों ने शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे, लेकिन उसे बचा नहीं सके। सूचना मिलने पर परिजन रोते बिलखते पहुंचे। इस बीच पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। दो घंटे की मशक्कत के बाद कृष्ण कुमार का शव बाहर निकाला जा सका। शव से लिपटकर परिजन रोते बिलखते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। चौकी प्रभारी सुवंसा शेषनाथ सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर पंचायतनामा भर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें