फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को गोली मारने वाले पर मुकदमा

Sun, 04 Oct 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। शादी से इनकार करने पर किशोरी को गोली मारने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। यही नहीं दबाव के लिए उसके पिता को भी पुलिस थाने उठा ले गई।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के मिरगढ़वा गांव निवासी सबीना (17) पुत्री बल्लन की शादी पड़ोस के ही रियाजुल पुत्र नब्बन से उसकी मां ने तय की थी। युवक कामकाज के सिलसिले में मुम्बई में रहता है। पिछली बार जब वह मुंबई जा रहा था तभी उसने सबीना की मां से शादी की बात की थी। उसका कहना था कि इस बार आने के बाद उसकी शादी की तारीख निश्चित हो जाए। शुक्रवार की शाम उसने सबीना की मां से बात की तो उन्होंने पहले अपनी बड़ी बेटी की शादी करने की बात कही। इस पर वह बौखला गया और सबीना पर फायर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने रियाजुल के विरुद्ध जान से मारने के प्रयास व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विधवा को घर में घुसकर पीटा
कुंडा(ब्यूरो)। हथिगवां थाना क्षेत्र के कुढ़ा गांव निवासी रुकमणी देवी पत्नी अमृतलाल विधवा है। शनिवार को गांव के राजेश, पप्पू और गंजू पुत्र बचई उसके घर की तरफ दरवाजा बना रहे थे। इस पर उसने मना किया तो कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो तीनों ने उसकी पिटाई कर दी। वह घर के अंदर भागी तो आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। तीनों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


कुंडा। पत्नी के साथ सो रहे पति को न जाने क्या हुआ कि उसने आधी रात उसे कैंची घोप दी। चीख पर परिजन दौड़े तो वह भाग निकला। परिजन महिला को अस्पताल ले गए। सुबह पति के खिलाफ पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया।
कुंडा कोतवाली के तिलौरी गांव निवासी शिवलाल की शादी हथिगवां मस्तापुर गांव निवासी रघुबीर की पुत्री फूला देवी के साथ हुई है। वह अपने घर पर न रहकर पत्नी के साथ उसके मायके में ही रहता है। रोजी रोटी के लिए वह मजदूरी करता है। शनिवार की रात पति-पत्नी दोनों सोए थे। दोनों के बीच रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो पति ने पास में पड़ी कैंची उठाई और पत्नी के पेट में घुसेड़ दी। इस पर फूला चीखी तो उसके परिजन दौड़ पड़े। छुड़ाने आई साली छोटकी को भी कैची लग गई। इस पर उसके परिजनों ने पहले शिवलाल की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद फूला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के माध्यम से उसकी चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद महिला के भाई दिनेश पटेल की तहरीर पर पुलिस ने पति शिवलाल पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें