फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डंपर की टक्कर से किशोर की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर तिराहे के समीप डंपर की टक्कर से रविवार की शाम किशोर की मौत हो गई। हादसे में बड़े भाई को चोटें आई हैं। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भवदासपुर निवासी दिनेश यादव मजदूरी करते हैं। उनके तीन बेटों में अनुराग प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि अनूप हाईस्कूल का छात्र था।
रविवार की शाम करीब पांच बजे अनुराग (26) छोटे भाई अनूप (16) के साथ बाइक से हीरागंज बाजार खरीदारी करने गया था। शाम सात बजेदोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
झींगुर तिराहे के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों भाई घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद चालक डंपर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन घायल बेटों को लेकर सीएचसी महेशगंज पहुंचे। अनूप के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने अनूप को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर मां सोमवती बेसुध होकर गिर गईं।
पिता दिनेश यादव का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार राजघाट मानिकपुर में किया गया। थाना प्रभारी राधे बाबू ने बताया कि लोगों ने डंपर का नंबर बताया है। सीसीटीवी फुटेज से भी चालक की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
झींगुर तिराहा बना जानलेवा
झींगुर तिराहे के पास ही गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है। कंक्रीट का प्लांट नजदीक होने के कारण डंपर का आवागमन बना रहता है। दो साल के अंदर तिराहे के आसपास चार लोगों की जान डंपर की टक्कर से जा चुकी है। बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नाकाफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें