रविवार को साइकिल से गुजर रहा एक किशोर अनूप पटेल (13) टीएलएम मशीन की चपेट मं आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद हाईवे के काम में लगे कर्मचारियों में भी खलबली मच गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखपेड़ा बाजार में टीएलएम मशीन की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मासूम बच्चे की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर बाबागंज हीरागंज मार्ग जाम जाम कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लखपेड़ा बाजार में गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण चल रहा है। हाईवे के निर्माण के लिए तमाम मशीनें भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
रविवार को साइकिल से गुजर रहा एक किशोर अनूप पटेल (13) टीएलएम मशीन की चपेट मं आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद हाईवे के काम में लगे कर्मचारियों में भी खलबली मच गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। मृतक किशोर अनूप पटेल पुत्र राजेंद्र संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नयापुरवा कोटा भवानीगंज का रहने वाला था। ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया।