सड़क किनारे गड्ढ़े में बाइक पलटने से किशोर की मौत हो गई। सराय संसारा मुल्तानीपुर गांव का कपिल गौतम (16) शुक्रवार की दोपहर परिजनों को बगैर सूचना दिए बाइक लेकर तुलापुर गांव के साथी ज्ञानदेव सिंह 23, लीलापुर के माही 19 के साथ सभी संड़वा चंद्रिका के पास नदी में नहाने को जा रहे थे।

विज्ञापन
लीलापुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गई। गंभीर रूप से घायल कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से ज्ञानदेव व माही को एंबुलेंस की मदद से राजा प्रताप बहादुर मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। घटना से मृतक के पिता घनश्याम, बड़े भाई चंदन और साहिल सहित मां का बुरा हाल है।