फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप , तहरीर

Sat, 20 May 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जबरन कीटनाशक पिलाने का आरोप
विज्ञापन

पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के डाही गांव निवासी विवाहिता ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जबरन कीटनाशक पिलाकर मौत के घाट उतारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के डाही गांव निवासी अनीता यादव का कहना है कि उसकी शादी 2017 में हुई थी। हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया गया था। इसके बावजूद भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सात बजे उसके पति जयप्रकाश यादव व उसके भाई ओमप्रकाश मारने पीटने लगे। बोले कि मायके से एक लाख रुपये लेकर आओ तभी घर में रहने देंगे। पीड़िता की माने तो ससुराल वालों ने उसके मना करने पर उसकी पिटाई करते हुए उसे जबरन कीटनाशक पिला दिया। पड़ोसियों ने उसे सीएचसी अमरगढ़ पहुंचाया। यहां उसका इलाज किया गया। इसकी सूचना जब मायके वालों को लगी तो वह लोग सीएचसी से उसे घर ले आए। पीड़िता ने परिजनों के साथ आसपुर देवसरा थाने में घटना की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया पुलिस घटना की हकीकत खंगाल रही है।
विज्ञापन



संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान
पट्टी/पृथ्वीगंज बाजार। कोतवाली क्षेत्र के सराय छिवलहा गांव में अधेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में मृतक ने मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के सराय छिवलहा गांव के दयाशंकर मौर्य मुंबई में रहते हैं वह कुछ दिन पहले घर आए थे। पत्नी सहित परिवार के अन्य लोग मुंबई में ही हैं। शुक्रवार की सुबह वह छत में लगे चुल्ले से रस्सी के सहारे लटकते मिले, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। परिजन उसे आनन फानन में सीएचसी पट्टी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा गया है कि मैं अपनी मौत का जिम्मेदार हूँ। मेरे मरने के बाद मेरे घर वालो को परेशान न किया जाए। मृतक के भाई रामशंकर ने पुलिस को तहरीर दी। पट्टी कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


फोटो...23, 24
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन घायल
पट्टी। इलाके में अलग अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया गया। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार निवासी प्रमोद मिश्र तहसील मुख्यालय से सैफाबाद अपने घर जा रहे थे। सुबह नौ बजे मुजाही बाजार के निकट ट्रक को ओवरटेक कर रहे बुलेट सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दूसरी दुर्घटना पट्टी चांदा मार्ग पर महरूपुर गेट के समीप दोपहर में हुई। कोतवाली इलाके के सरसतपुर निवासी एक व्यक्ति अपनी रिश्तेदार उर्मिला को बाइक से दवा दिलाने सैफाबाद बाजार गया था। वापस लौटते समय दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उर्मिला को गंभीर चोटें आई है। इसी तरह कोहंडौर इलाके के अतरसंड निवासी महेंद्र कुमार अपनी साली सुमन देवी को बाइक से लेकर पट्टी आ रहे थे। भदौना गांव के समीप बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर मौजूद सुमन देवी को गंभीर चोटे आई हैं। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें