फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से किशोर की मौत 

Wed, 29 May 2019 12:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अनस (फाइल फोटो) - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 ननिहाल में रहने वाले किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। परिजन रोते बिलखते रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ निवासी लाल मोहम्मद का नाती मोहम्मद अनस (14) पुत्र मोहम्मद अमीन ननिहाल में ही रहता था। मंगलवार की सुबह वह भैंस चराने के लिए घर से निकला था। शारदा सहायक नहर के किनारे वह बैठा था।

दूसरे बच्चे नहर के करीब खेल रहे थे। चूंकि नहर की सफाई और खुदाई का काम चल रहा है। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो अचानक अनस का पैर फिसल गया और वह नहर में गिरकर डूबने लगा। उसे डूबता देख बच्चे शोर मचाने लगे। जब तक आसपास के लोग दौड़कर मौके पर आते।
विज्ञापन


इससे पहले वह डूब चुका था। ग्रामीण उसकी तलाश करते रहे लेकिन पता नहीं लगा। कुछ देर बाद फायरब्रिगेड कर्मी पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सौ मीटर दूर अनस का शव बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। लोग उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। जहां प्राइवेट डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें