फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: परिषदीय विद्यालयों के विलय पर शिक्षकों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
50 से कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों के विलय को लेकर बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने विरोध जताया। शहर के दहिलामऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय में विलय के विरोध में शिक्षकों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ नगर अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने की।संचालन नगर मंत्री शफीक खान ने किया।
विज्ञापन

मनोज पांडेय ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों, बच्चों और समाज के हित में खड़ा रहेगा। अन्यायपूर्ण विलय प्रक्रिया का पुरजोर विरोध किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा। शिक्षकों ने कहा कि स्थानीय जनसंख्या, बच्चों की संख्या एवं शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को यथावत रखा जाए। विद्यालयों का विलय न केवल बच्चों की शिक्षा पर प्रभाव डालेगा बल्कि स्थानीय नागरिकों की भावनाओं को भी आहत करेगा। बैठक में कोषाध्यक्ष कलीमुद्दीन, प्रधानाध्यापक रंजना मिश्रा, सुनीता मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें