फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दो महीने में आया 31 हजार बिल तो कहीं मीटर ने नहीं हुई रीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्रतापगढ़, लालगंज, रानीगंज व कुंडा विद्युत वितरण खंड में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के लिए महाअभियान की शुरुआत हुई। अधिकांश मामले अधिक बिजली बिल, स्मार्ट मीटर की रीड़िग व क्षमता वृद्धि से जुड़े आए।
विज्ञापन

एक्सईएन कार्यालय प्रतापगढ़ में आयोजित शिविर में अधिशासी अभियंता राम आसरे प्रसाद चौरसिया समेत अन्य अफसरों ने समस्याओं को सुना। लालगंज में एक्सईएन रूपेश कुमार ने समस्याओं का समाधान किया। शिविर की निगरानी अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने की। उन्होंने बताया कि पहले दिन बृहस्पतिवार को जनपद में 380 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्रतापगढ़ में 168, कुंड़ा में 96, लालगंज में 69 व रानीगंज में 47 शिकायतें प्राप्त हुईं।
केस-एक
दो महीने में आया 31 हजार बिजली बिल
सदर तहसील के कोहड़ौर परसरामपुर की ऊषा देवी शिविर में सुबह 10 बजे पहुंचीं। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दो महीने का बिजली बिल 31 हजार रुपये आया है, जबकि घरेलू कनेक्शन महज एक किलोवॉट का है।
विज्ञापन

केस-दो
जैतीपुर बाजार के रफीक खान सुबह 11 बजे शिविर में पहुंचे। बताया कि स्मार्ट मीटर की रफ्तार इतनी तेज है कि जहां एक हजार बिल आता था अब वह तीन से चार हजार आ रहा है।
केस-तीन
शहर के पूरे नरसिंह भान की सुधा मिश्रा शिविर में 11.30 बजे पहुंचीं। बताया कि मीटर जल जाने के 15 दिन बाद नया मीटर लगा दिया गया लेकिन मीटर की रीडिग नहीं हो रही है। जिससे बिल के भुगतान में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें