वेतन फ्रीज करने से नाराज एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन बीएसए और लेखाधिकारी के मुर्दाबाद के नारे लगाए। विभिन्न जिलों से आए शिक्षक नेताओं ने पदावनति की कार्रवाई वापस लेने के लिए बीएसए को मांग पत्र सौंपा।
बीएसए कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार विद्रोही ने कहा कि बीएसए शिक्षकों का उत्पीड़न बंद करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक अब उत्पीड़न को बर्दाश्त करने वाला नहीं है। शिक्षक हित में वेतन फ्रीज करने और पदावनति की कार्रवाई को वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सरोज ने बीएसए की कार्रवाई को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि पदावनति की कार्रवाई केवल 8(ए) के तहत हुई पदोन्नतियों के लिए लागू थी, जबकि जिले में पदोन्नति 3(7) के अंतर्गत की गई है।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश शर्मा ने शिक्षकों की मांग को समर्थन करते हुए न्याय मांगा। दोपहर लगभग दो बजे बीएसए बीएन सिंह स्वंय धरना-स्थल पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। इस मौके पर विमल आजाद लखनऊ, दया शंकर विक्रम फैजाबाद, पवन कुमार अमेठी, अनिल भारती बनारस, जेके गौतम आजमगढ़, दशरथलाल कौशांबी, दीपक कुमार, अर्जुन कुमार, अरुण कुमार, रमेश राव, रमेश चंद्र, राम समुझ, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।