फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशक और प्रेरकों ने मनाया काला दिवस

Thu, 06 Sep 2018 12:46 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के मिडिल स्कूलों में तैनात अनुदेशकों ने मानदेय नहीं बढ़ाने और प्रेरकों ने 40 माह का बकाया मानदेय नहीं मिलने पर शिक्षक दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया। स्कूल में मौजूद रहकर अनुदेशकों ने बांह में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।  जिले भर में बुधवार को शिक्षक दिवस जहां धूमधाम से मनाया गया, वहीं पीड़ित लोगों ने काला दिवस भी मनाया। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा है कि 15 मई 2017 को अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर 17,000 रुपये करने पर सरकार ने मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


मगर अभी तक अनुदेशकों को यह राशि नहीं दी जा रही है। अनुदेशकों ने बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया। इधर प्रेरकों ने 40 माह का बकाया मानदेय नहीं मिलने पर नाराजगी प्रकट करते हुए काला दिवस मनाया। प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सत्यवान सिंह की अगुवाई में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर कमलेश पांडेय, मनोज कुमार शर्मा, शिव कुमार, पंकज सिंह, विजय चक्रवर्ती, पवन मिश्रा, शशिकला, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें