फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि में खुला शिक्षक भर्ती का लिफाफा, 8 विषयों में 19 पदों के लिए चयन परिणाम घोषित

Wed, 12 Aug 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
 प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती का लिफाफा खुल गया है। कार्य परिषद ने आठ विषयों में शिक्षकों के 19 पदों पर अंतिम चयन की मुहर लगा दी है। सोमवार से चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि प्राचीन इतिहास विषय में दो अलग-अलग पदों पर एक ही अभ्यर्थी का चयन किए जाने से सवाल भी उठ रहे हैं। अभ्यर्थी ने दोनों पदों के लिए इंटरव्यू दिया था। चर्चा है कि कार्य परिषद की बैठक में लिफाफा खोले जाने के बाद कुछ विवाद भी हुआ था, लेकिन राज्य विवि के अफसर इससे इनकार कर रहे हैं।

राज्य विवि में शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू हुई थी। इस दौरान आठ विषयों भारतीय प्राचीन इतिहास, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, संस्कृत, समाजशास्त्र, हिंदी और वाणिज्य में शिक्षकों के 19 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू लिए गए। रविवार को हुई राज्य विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में इन विषयों में अभ्यर्थियों के चयन पर अंतिम मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन


चयनितों में अनारक्षित वर्ग के 12, ओबीसी वर्ग के चार और एससी वर्ग के तीन अभ्यर्थी शामिल हैं। चयनितों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं और उन्हें 21 दिनों के भीतर ज्वाइन करने को कहा गया है।

प्राचीन इतिहास विषय डॉ. राज कुमार गुप्ता का चयन प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर, दोनों पदों के लिए हुआ है। दरअसल, वह दोनों पदों के लिए अर्ह थे और उन्होंने दोनों पदों के लिए इंटरव्यू दिया था। प्रोफेसर पद पर उनका चयन ओबीसी वर्ग और एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर अनारक्षित वर्ग से हुआ है। हालांकि उन्हें किसी एक पर पर ही ज्वाइन करना होगा। ऐसे में रिक्त पद पर प्रतीक्षा सूची से भर्ती की जा सकती है।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव और कुलसचिव शेषनाथ पांडेय ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। चयनितों में कुलपति के ओएसडी डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव भी शामिल हैं। पहले चरण की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अगले चरण में तीन अन्य विषयों में शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू होना है।

इसके तहत 12, 13 एवं 14 अगस्त को भूगोल, समाजकार्य और रक्षा अध्ययन विषय के अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। उधर, यह चर्चा भी रही कि शिक्षक भर्ती का लिफाफा खुलने के दौरान कार्य परिषद की बैठक में अर्थशास्त्र विषय को लेकर कुछ विवाद भी हुआ और विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों में मतभेद हुआ। हालांकि रजिस्ट्रार शेषनाथ पांडेय का कहना है कि शिक्षक भर्ती को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। कार्य परिषद की बैठक में सबकुछ सामान्य रहा।
 

ओबीसी, एससी अभ्यर्थियों की अनदेखी का आरोप

दलित एवं पिछड़ा वर्ग महासंघ की सोमवार को हुई बैठक में आरोप लगाया गया कि राज्य विश्वविद्यालय की शिक्षक भर्ती में ओबीसी एवं एससी वर्ग के अभ्यर्थियों को अयोग्य मानकर उनकी अनदेखी की गई। डॉ. आरबी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बात पर भी सवाल उठाए गए कि जब 32 विषयों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था तो केवल 19 पदों पर चयन क्यों किया गया। सभी विज्ञापित पदों पर भर्ती की मांग की गई। बैठकस्त्रत्त् में रामबली यादव, मदन मोहन, राजेश कृष्णा, मनोज मौर्या, कुलदीप मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें