फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पलटने से शिक्षक घायल, पत्नी की मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
प्रयागराज से घर लौट रहे शिक्षक दंपति की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पत्नी की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के रामपुरकोटवा गांव निवासी श्रीधर मिश्र प्रयागराज के एक विद्यालय में शिक्षक हैं। वह सोमवार को सुबह आठ बजे के करीब प्रयागराज से अपनी पत्नी रत्ना मिश्रा (46) को लेकर बाइक से गांव आ रहे थे।
रास्ते में शकरदहा छोटी नहर के पास बने मिट्टी के ब्रेकर को पार करने के दौरान उनकी बाइक पलट गई। इससे श्रीधर को आंशिक व रत्ना को गंभीर चोटें आईं।
जानकारी पर मौके पर परिजन पहुंचे और महिला को इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी की मौत हो गई। मां की मौत से बेटे सूरज, बेटी पूजा, अनुजा का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें