फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से मरे युवक को जिंदा करने के लिए रातभर चला तंत्र-मंत्र

Fri, 17 Aug 2018 11:54 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीक के इस जमाने में भी लोग अंधविश्वास से दूर नहीं हो पा रहे हैं। नगर कोतवाली के दानपुर सतैसा गांव में तीन दिन पहले सर्पदंश से मरे युवक को जिंदा करने का दावा करते हुए एक तांत्रिक रातभर ढोंग करता रहा। भोर में वह घरवालों के साथ दस हजार रुपये और शराब की बोतल लेकर कब्र पर भी पहुंच गया। 15 मिनट बाद वह बहाना बनाकर भाग निकला।  
विज्ञापन

दानपुर सतैसा गांव निवासी नाथू के बेटे लकी (20) की तीन दिन पहले सर्पदंश से मौत हो गई थी। परिजनों ने सई नदी के किनारे उसे उसे दफन कर दिया। जवान बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा था। इस बीच नाथू की मुलाकात जेठवारा इलाके के एक तांत्रिक से हुई। तांत्रिक ने खुद को बंगाली बताते हुए दावा किया कि वह उसके बेटे को जिंदा कर देगा। इसके लिए उसे दस हजार रुपये खर्च करने होंगे। कुछ सामान भी चाहिए। इस पर परिजन तैयार हो गए और उसे दस हजार रुपये दे दिए। गुरुवार रात को उसने नाथू के घर पर तंत्र-मंत्र शुरू किया। एक जानवर की बलि दी। रात भर वह ढोंग करता रहा। भोर में वह घरवालों के साथ लकी की कब्र पर पहुंचा और वहां भी नौटंकी करता रहा। 15 मिनट बाद वह बहाना बनाकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें