Tanker driver of Rampur bajha, mandhata policestation dead in road accident in Nagpur
मानधाता। नागपुर में डिवाइडर से टकराकर गैस टैंकर पलटने से जिले के मानधाता के रामपुर बजहा निवासी चालक मोहम्मद फिरोज (21) की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए नागपुर रवाना हो गए।
मानधाता के रामपुर बजहा निवासी मोहम्मद फिरोज पुत्र वजहुल कमर गैस टैंकर चलाता था। महाराष्ट्र के जलगांव में टैंकर खाली करने के बाद वह नागपुर जा रहा था। बुधवार की शाम नागपुर के अमरोहा-छिंदवाड़ा मार्ग पर टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे चालक फिरोज की मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेने के लिए नागपुर रवाना हो गए। पिता घर पर ही खेती-किसानी का काम करता है। फिरोज ही परिवार का सहारा था।
बाइक की टक्कर से बालक घायल
रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के दिलीपपुर बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह बाइक की टक्कर से शनि विश्वकर्मा (7) घायल हो गया। उसे प्रयागराज ले जाया गया। रसोइयां निवासी रमाशंकर विश्वकर्मा बृहस्पतिवार को अपने बेटे शनि को लेकर दिलीपपुर बाजार सामान लेने गया था। शनि सड़क पार कर रहा था। तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक चालक भाग निकला।
पिटाई कर दीवार गिराने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के दुर्गागंज अमरौना निवासी रामलखन प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मारपीट कर दीवार गिराने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि 13 फरवरी की रात निर्माणाधीन मकान की दीवार को कुछ लोगों ने गिरा दिया और विरोध करने पर उसकी पिटाई की। शिकायत के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। जेठवारा पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।