कोतवाली के पूरे छत्तू में पानी भरे गड्ढे में गिरने से महिला की मौत के मामले में पति ने पुलिस को तहरीर दी है। उसका आरोप है कि गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण करा रही संस्था आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड की लापरवाही से उसकी पत्नी की जान चली गई।
लालगंज कोतवाली के पूरे छत्तू में गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिये कार्यदायी संस्था की ओर मिट्टी की खुदाई कराई गई है। आरोप है कि इसमें मानकों का जबरदस्त उल्लंघन किया गया। इससे गहरे गड्ढे में अभी तक पानी भरा हुआ है। मंगलवार की शाम इसमें डूबने से गांव की श्यामपति सरोज की मौत हो गई। बुधवार को मृतका के पति विशेसर सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था आईटीडी सीमेंटेसन इंडिया लिमिटेड की लापरवाही से खोदे गये गड्ढे में डूबने से उसकी पत्नी की मौत हुई है। कोतवाल अवन दीक्षित ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।