मानिकपुर थाना क्षेत्र के अल्लोपुर बुखारी गांव निवासी संपति देवी (70) मंगलवार को घर से लापता हो गई। परिजनों ने बहुत खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। वृद्धा के पति जागेशर सरोज ने बुधवार की सुबह मानिकपुर थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसी शाम करीब पांच बजे वृद्धा का शव खमसरा गंगा नदी घाट के किनारे पड़ा देख गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर महिला की शिनाख्त कराई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक बीमार थी। मौत की खबर से घर में मातम छा गया है। संवाद