जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में विजेता खिलाड़ी। कोच
कटरा रोड स्थित आत्रेय एकेडमी में माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद में बृहस्पतिवार को तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में जिलेभर से आए माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
अंडर-14 बालक वर्ग में मो. अरमान ने पहला व आयुष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग अंडर-17 में जीशान अहमद प्रथम, रितिक यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में अंडर-19 में आशीष सरोज प्रथम, वैभव विश्वकर्मा द्वितीय रहे।
अंडर-14 बालिका वर्ग में राधा प्रजापति प्रथम, अंशिका सिंह द्वितीय रहीं। अंडर-17 में कुमारी कनक प्रथम, साक्षी को द्वितीय स्थान मिला। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह, सुरेश चंद्र, आबाद अहमद, विनोद यादव, विनोद कुमार, राजेश श्रीवास्तव, संजीव कुमार, आशीष कुमार मौजूद रहे।