फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमसभरी गर्मी से छूटा पसीना, बारिश से भी राहत नहीं

विज्ञापन
Sweat left due to humid heat no relief from rain - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
गुरुवार को दिनभर उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर में थोड़ी देर के लिए रिमझिम बारिश हुई, मगर इससे लोगों को राहत नहीं मिली। दिनभर पंखे व कूलर फर्राटा भरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35.0 व न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शहर से लेकर गांव तक गर्मी से हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। बादलों से लुकाछिपी कर भगवान भास्कर ने दर्शन दिए। इस दौरान पुरवा हवाओं के बीच उमसभरी गर्मी का कहर जारी रहा।
सुबह 10 बजे के बाद गर्मी के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया। बाहर भी सुकून नहीं मिल रहा था। लोग पसीने से तरबतर दिखे। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, भगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा, सदर बाजार सहित प्रमुख बाजारों में राहगीरों व दुकानदारों को गर्मी से बेहाल देखा गया। दुकानों व कार्यालयों में पंखे फर्राटे भरते रहे। गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

इधर दोपहर में एकाएक बादलों की सक्रियता बढ़ गई। शहर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। लोगों को लगा कि अब गर्मी से निजात मिल जाएगी, मगर उन्हें राहत नहीं मिली। अलबत्ता बारिश के बाद उमस और बढ़ गई। कामोवेश यही हाल गांवों का भी रहा। लोग गर्मी से बेहाल रहे। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवाएं सक्रिय हैं। यही कारण है कि उमस में इजाफा हुआ है। पछुआ हवाएं सक्रिय हुईं तो झमाझम बारिश होगी।
तीन दिन के भीतर 8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान
29 जून को बारिश से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 27.2 पर पहुुंच गया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से उछलकर 27.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
किचपिच व जलजमाव से आवागमन में दिक्कत
बारिश से किचपिच व जलजमाव से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। बारिश से शहर के विवेकनगर, बेगमवार्ड, दहिलामऊ, शिवजीपुरम, अजीतनगर सहित मोहल्लों में जगह-जगह किचपिच व जलजमाव से आवागमन लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी।
72 घंटे में 46 मिमी हुई बारिश
तीन दिनों से आसमान में बादलों का डेरा है, मगर उम्मींद के मुताबिक बरसात नहीं हो रही है। 72 घंटे में महज 46 मिमी बारिश हुई है। हालांकि बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें