फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने का दोबारा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने के लिए राज्य विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को दोबारा मौका दिया है। अभ्यर्थी बीए, बीकॉम के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर तक कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जूभैया विश्वविद्यालय प्रयागराज ने स्नातक प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के अभ्यर्थियों से सितंबर माह में ऑनलाइन आवेदन मांगा था। अक्तूबर तक परीक्षा फार्म सबमिट कर दिए गए थे। हालांकि इस दौरान कई अभ्यर्थी आवेदन करने से चूक गए। उन्होंने विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर दोबारा आवेदन करने का मौका मांगा था।
पत्र का संज्ञान लेते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनीता यादव ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए दोबारा मौका दिया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि समय समाप्त होने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 200 रुपये विलंब शुल्क आवेदन के साथ जमा करना होगा।
विज्ञापन

पर्यावरण अध्ययन के लिए आवेदन
परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक स्नातक तृतीय वर्ष पास कर चुके वह परीक्षार्थी जो पर्यावरण अध्ययन विषय में फेल हो चुके हैं, वह पर्यावरण अध्ययन अनिवार्य विषय के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें