फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में प्रसूता की संदिग्ध दशा में मौत

विज्ञापन
महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में बेलखरनाथ सीएचसी से रेफर होकर पहुंची प्रसुता को डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। साथ मौजूद आशा सहित परिजनों ने आरोप लगाया कि स्ट्रेचर से गिरने पर उसकी मौत हो गई। मामले में कोई लिखित रूप से शिकायत नहीं की गई है। मृतका के बच्चे का जिला महिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पट्टी इलाके के उड़ैयाडीह बाजार के पास रहने वाली यास्मीन (27) को शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी बेलखरनाथ ले गए। यहां उसने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने जबरन उसे एंबुलेंस पर लदवा दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद यहां वह स्ट्रेचर से गिर गई। जिसके चलते उसकी जान चली गई।
मृतका की दादी मैमतुलनिशा ने आरोप लगाया कि सीएचसी में स्टाफ नर्स और महिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही के चलत स्ट्रेचर से उतराने के दौरान यास्मीन नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सीएमएस रीना प्रसाद मामले की जानकारी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें