फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंज व ढकवा नगर पंचायत के 22 गांवों में पंचायत चुनाव पर संशय

विज्ञापन
कैम्प कार्यालय सभागार में निर्माण कार्यो में प्रगति की समीक्षा बैठक करते डीएम रूपेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले की पट्टी तहसील के रामगंज व ढकवा नगर पंचायत के 22 गांवों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने को लेकर संशय बना हुआ है। इन नगर पंचायतों के लिए शासन से अंतिम अधिसूचना जारी हो गई है। पंचायती राज विभाग चुनावी तैयारियों से इन गांवों को दूर रखते हुए परिसीमन की रूपरेखा तैयार कर रहा है। विभाग को शासन के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन

पट्टी विधानसभा क्षेत्र में रामगंज व ढकवा बाजार को शासन ने नगर पंचायत बनाने की घोषणा की है। रामगंज में 10 और ढकवा नगर पंचायत में 12 गांवों को शामिल किया गया है। शासन द्वारा कुछ दिनों पहले ही रामगंज व ढकवा को नगर पंचायत बनाने के लिए अंतिम अधिसूचना जारी हुई है। अब केवल गांवों को पंचायती राज विभाग से पृथक करने की कार्रवाई ही शेष रह गई है। अभी तक नगर पंचायत रामगंज व ढकवा में शामिल गांवों में पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही थी। मतदाता पुनरीक्षण अभियान भी चला। मगर रामगंज व ढकवा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बीच ही पंचायती राज विभाग ने दोनों टाउन एरिया में शामिल गांवों में सर्वे का कार्य रोक दिया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार रामगंज व ढकवा में शामिल सभी गांवों को छोड़कर अब परिसीमन का कार्य किया जा रहा है। दोनों नगर पंचायत में शामिल होने वाले गांवों में पंचायत चुनाव होने की संभावना बहुत कम है। जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि दोनों नगर पंचायतों में शामिल गांवों को छोड़कर परिसीमन के कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। टाउन एरिया में शामिल 22 गांवों में चुनाव की उम्मीद बहुत कम ही है। अभी शासन के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

रामगंज नगर पंचायत में शामिल गांव
- रामगंज
- बरचौली
- संग्रामगंज
- मानापुर
- रसूलपुर हैदरपुर
- विभारपुर
- नचरौला
- सैलखा
- सुजानपट्टी
- बीबीपुर मुस्तर्का
ढकवा नगर पंचायत में शामिल गांव
-सोनपुरा
- देवरखा
- गोपालपुर मुस्तर्का
- पूरा
- नीमा खुर्दकला
- रौजा
- भूला
- रोही पट्टी
- इब्राहीमपुर
- महिलासराय
- नगर
- छतौना
घट जाएगी गांवों की संख्या
वर्ष 2015 में 1255 गांवों में पंचायत चुनाव हुआ था। इस बार नगर पालिका सीमा विस्तार व नवसृजित नगर पंचायतों के गठन में गांवों के शामिल होने के बाद 1207 गांव बचे थे। अब नगर पंचायत ढकवा व रामगंज में शामिल 22 गांव हटने के बाद 1185 गांव ही बचेंगे। जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें