फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में पशुशाला में लगी आग, खाद्यान्न जला, पांच मवेशी मरे

विज्ञापन
बाघराय थाना क्षेत्र के कुम्हापट्टी अवतारपुर में आग लगने से जले मवेशी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बाघराय। संदिग्ध दशा में आधी रात को पशुशाला में आग लग गई। इससे पांच मवेशियों की मौत के साथ साथ ही वहां रखा 32 बोरी धान जलकर नष्ट हो गया। रात में जानवरों के चिल्लाने पर परिजन उठे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के कुम्हापट्टी अवतारपुर निवासी राजू सरोज पुत्र छोटेलाल की पशुशाला में रात में संदिग्ध दशा में आग लग गई। पशुओं के चिल्लाने पर परिजनों की आंख खुली तो वह बाहर निकले। आग लगी देख परिजनों ने शोर मचाया तो गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक भैंस को पशुशाला से निकाला जा सका। आग में जलने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। पशुशाला में ही रखा 30 बोरी धान भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें