फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बैंगन की खेती से सुशील बने लखपति

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंगन की खेती कर सुशील पखवाड़े भर में 60 हजार रुपये की आमदनी कर रहे हैं। उन्होंने शाकभाजी फसलों की खेती के लिए किसानों से जमीन लीज पर ली है। प्रगतिशील खेती करने पर सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने किसान मेले में उन्हें सम्मानित भी किया है।
विज्ञापन

विकासखंड शिवगढ़ स्थित आशापुर अठगवां निवासी सुशील मिश्रा ने बताया कि कृषि क्षेत्र में आर्थिक उन्नति करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से पहले परंपरागत खेती कर गेहूं और चावल का उत्पादन करते थे। 2018 में कृषि विभाग के अफसरों ने प्रगतिशील खेती करने की प्रेरणा दी।
शुरुआत में करीब ढाई बीघा में शिमला मिर्च, केला, टमाटर की खेती शुरू की। बताया कि पिछले दो सालों से 11 बीघे जमीन पर मौसमी सब्जी की खेती कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि किसानों की जमीन लीज पर लेकर केला और टमाटर की खेती की जा रही है। वर्ष 2024 में शिमला मिर्च के अधिक उत्पादन पर कृषि विभाग ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें