चिकित्सा कारणों, मातृत्व अवकाश और उपार्जित अवकाश की स्थिति में बीएलओ के काम न करने पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुपरवाइजर से शत प्रतिशत कार्य पूरा कराएंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को डीएम ने निर्देश जारी किया है।
डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि कार्य में रुचि न लेने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्र उपलब्ध होने के बाद जांच कराई जाए। ग्राम प्रधान, कोटेदार, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अन्य व्यक्तियों से फीडबैक लिया जाए। डीएम ने कहा कि रिपोर्ट उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रस्तुत करेंगे। गलत रिपोर्ट मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि गणना प्रपत्र भरने में मतदाताओं को किसी तरह की समस्या होने पर बीएलओ और सुपरवाइजर मदद करेंगे।