फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों का सुराग लगाने सुल्तानपुर एसओजी ने डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर के अमहट में सराफा कारोबारी के कर्मचारियों से हुई 30 लाख की लूट के मामले में बदमाशों की तलाश में सुल्तानपुर एसओजी ने जिले में डेरा डाल दिया है। रात में पुलिस पंजाबी मार्केट में सुराग ढूंढती रही। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

शहर के श्याम बिहारी गली सराफा मार्केट निवासी सराफ प्रह्लाद खंडेलवाल के कर्मचारी पन्नालाल और संतोष सोनी से बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने सुल्तानपुर के अमहट पुलिस चौकी के करीब तमंचा सटाकर 30 लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों तक पहुंचने के लिए सुल्तानपुर पुलिस जिले में डेरा डाले हुए है। रविवार को सुल्तानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी ने शहर में छानबीन की थी।
रात में सुल्तानपुर एसओजी की टीम पंजाबी मार्केट पहुंची। एसओजी ने आभूषण की दुकानों पर लगे सीसीटीवी चेक किए। कुछ दुकानों के बाहर लगे कैमरों में कैद फुटेज को कब्जे में ले लिया। सोमवार को भी पुलिस बदमाशों की तलाश में सराफा मार्केट, फलमंडी, पंजाबी मार्केट समेत अन्य हिस्सों में सुराग लगाती रही। बताया जा रहा है कि तीन दिनों से जिले में डेरा डाले सुल्तानपुर पुलिस स्थानीय पुलिस का सहयोग नहीं ले रही है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि सुल्तानपुर पुलिस ही लूट में शामिल बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें