मतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध में पट्टी तहसील में पहुंचे आसपुर देवसरा के परहत के ग्रामीण।
- फोटो : PRATAPGARH
आसपुर देवसरा विकासखंड की ग्राम सभा परहत के ग्रामीणों ने बीएलओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मतदाता सूची से डेढ़ सौ मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया।
विकासखंड आसपुर देवसरा की ग्राम सभा परहत के ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि निवर्तमान प्रधान एवं बीएलओ ने मिलीभगत करके पात्र मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के समय कटवा दिए। ग्रामीणों का आरोप है कि बीएलओ द्वारा दावा फार्म भरने के बाद जमा नहीं किया गया।
जिससे मतदाताओं के नाम गायब हैं। प्रदर्शन करने वालों में मुस्लिम, मोहम्मद सिराज, जिब्राइल, नासिर अली नन्हेलाल, लालबहादुर, कृष्ण कुमार, राजीव समेत आदि शामिल रहे।