फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के जन्म प्रमाण पत्र से भी खुलेगा सुकन्या खाता

Thu, 23 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने में ग्राम प्रधान की ओर से दिया गया जन्म प्रमाण पत्र भी मान्य होगा। डाक विभाग ने प्रधानों को यह अधिकार दे दिया है। पहली अप्रैल से ब्याज की दर भी बढ़ा दी गई है। 9.1 के स्थान पर अब 9.2 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन


अभी तक इस योजना में अस्पताल और स्कूल की ओर से दिए गए जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर खाता खोला जाता रहा है। मगर प्रमाण पत्र लेने के लिए लोगों को काफी पापड़ बेलने पड़ रहे थे। इससे लोगों ने खाता खोलने में कम रुचि दिखाई। इसका असर योजना के लक्ष्य पर भी पड़ा। कम ब्याज दर भी इसकी एक वजह रही। खाते कम खुले तो सरकार ने खाता खोलने के नियम में कुछ बदलाव कर दिया।

प्रवर डाक अधीक्षक एपी तिवारी ने बताया कि स्कूल, अस्पताल के बाद अब ग्राम प्रधानों की ओर से दिए गए जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर भी सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलेगा। नये नियम के अनुसार प्रधान डाकघर समेत सभी डाकघरों में खाते खुलना प्रारंभ हो गए हैं। उन्होंने बताया कि ब्याज दर में भी 0.1 बढ़ोतरी कर दी गई है। 2 दिसंबर 2003 को या उसके बाद पैदा हुई कन्याओं का भी खाता खुल रहा है। अब तक 9 हजार खाते खोले जा चुके हैं। अगर किसी को कोई दिक्कत आती है तो प्रधान डाकघर में आकर शिकायत करे।
विज्ञापन



सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में नई जानकारी से डाक विभाग के कर्मियों को अवगत कराने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। प्रवर डाक अधीक्षक एपी तिवारी ने बताया कि 26 अप्रैल को प्रधान डाकघर के मनोरंजन गृह में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें डाकखाने के सभी कर्मियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें