फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी का शव पहुंचने पर मची चीखपुकार

Thu, 23 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फौजी का शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। लोगों की भीड़ जुट गई। अधिकारियों के साथ ही पूरे गांव के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पूरे सम्मान के साथ गंगा घाट पर सैनिक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के शहाबपुर गांव निवासी चंद्रभूषण के पुत्र सोमश्वर प्रसाद सेना में थे। उनकी तैनाती जम्मू में थी। वह ट्रेनिंग में हिस्सा लेने आगरा आए थे।

बुधवार को वह सेना की गाड़ी से साथियों संग जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी खराब होेने के कारण वह हाईवे पर उतर गए। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी घर के लोगों को दी गई तो वह बिलख पड़े। दिल्ली में रहने वाले उनके बहन बहनोई मौके पर पहुंचे तो इधर गांव से भी उनके पिता चंद्रभूषण परिजनों के साथ आगरा पहुंचे। गुरुवार को फौजी का शव घर पहुंचा तो ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।

स्थानीय अधिकारियों के साथ ही गांव के लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए करेंटी घाट पर ले जाया गया। वहां सेना के जवानों ने सलामी देने के साथ ही पुष्प चक्र चढ़ाया। इस दौरान अतिरिक्त एसडीएम सलिल पटेल, मानिकपुर एसओ, समाजसेवी राजेश प्रभाकर सिंह, रमाकांत तिवारी, अखिलेश यादव, प्रदीप शुक्ल, वीरेंद्र शुक्ल, बृजराज किशोर पांडेय, मुन्ना पांडेय, कड़ेदीन प्रधान, ओम प्रकाश हरिजन, तुलसी मौर्या, जगन्नाथ गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें