फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ख धूप ने बढ़ाया तापमान, उसम से बेचैनी

विज्ञापन
sun
विज्ञापन
तल्ख धूप ने बढ़ाया तापमान, उमस से बेचैनी
विज्ञापन

फर्राटे भरते रहे पंखे व कूलर, फिर भी राहत नहीं, दिनभर जारी रहा गर्मी का कहर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सावन के महीन मेें रिमझिम बरसात के बजाए तल्ख धूप के बीच उमस भरी गर्मी जारी है। इससे लोगों का बुरा हाल है। शुक्रवार को दिनभर सूर्यदेव के तेवर तल्ख रहे। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। घरों व कार्यालयों में पंखे व कूलर फर्राटा भरते रहे। बावजूद इसके राहत नहीं थी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

आमतौर पर सावन के महीने में आसमान में बादलों की मजबूत पैठ होती है। रुक-रुक कर बादल रिमझिम बारिश करते हैं। मौसम खुशनुमा बना रहता है। मगर इस बार मौसम का मिजाज इतर है। आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ तो है, मगर बारिश नहीं हो रही है। गुरुवार को शहर में आधे घंटे बारिश हुई थी, जबकि ग्रामीण इलाकों में बादल महज उमड़-घुमड़ तक ही सीमित रहे। बारिश नहीं हुई। दूसरे दिन शुक्रवार को दिनभर गर्मी का कहर जारी रहा। सुबह से ही सूर्यदेव का पारा चढ़ा रहा। तल्ख धूप के बीच उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। शहर में सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में पंखे व कूलर-फर्राटा भरते रहे, मगर गर्मी से राहत नहीं थी। स्कूली बच्चे, राहगीर पसीने से तरबतर दिखे। गर्मी से हाहाकार मचा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें