भंगवा चुंगी पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक राजकुमार और कुछ सिपाही पुलिस चौकी के करीब स्थित गेस्ट हाउस में किराए पर रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब पौने दस बजे दरोगा राजकुमार एक सिपाही के साथ कमरे से बाहर निकल रहे थे।
नगर कोतवाली के भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के दरोगा व सिपाही के साथ बृहस्पतिवार की रात कुछ लोगों ने मारपीट की। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने सपा नेता के बेटे समेत दो लोगों को दबोच लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
भंगवा चुंगी पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक राजकुमार और कुछ सिपाही पुलिस चौकी के करीब स्थित गेस्ट हाउस में किराए पर रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब पौने दस बजे दरोगा राजकुमार एक सिपाही के साथ कमरे से बाहर निकल रहे थे। इस बीच गेस्ट हाउस संचालक के परिवार से जुड़े युवक समेत उसके साथी दरोगा और सिपाही को रोककर मारपीट करने लगे।
जानकारी मिलने पर कोतवाली से फोर्स पहुंच गई। जिसे देख आरोपी भागने लगे। मौके से पुलिस ने सपा नेता के बेटे समय दो लोगों को दबोच लिया। कोतवाली में दोनों से पूछताछ कर उनके साथियों की तलाश मैं पुलिस जुटी हुई है। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि घटना हुई है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।