फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा अचेत, बारातियों को बनाया बंधक

Fri, 01 May 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी/बेलखरनाथ धाम(ब्यूरो)। कंधई इलाके के पूरेधना गांव से देवसरा इलाके के डाही गांव में आई बारात में सिंदूर दान के दौरान अचेत हुए दूल्हे को लेकर बवाल हो गया। नौबत यहां तक कि आ गई कि शादी तो टूटी ही बारातियों को बंधक तक बना लिया गया। बारात तभी वापस हो सकी जब खर्च और लेनदेन वापस हुआ। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। मामले का निस्तारण एक सपा नेता ने कराया।
विज्ञापन


पूरेधना गांव निवासी रामचेत वर्मा के पुत्र रामनाथ का विवाह डाही के मजरे डरियाका पुरवा निवासी नन्हे लाल वर्मा की पुत्री कुसुम के साथ तय हुआ था। 29 अप्रैल की शाम बारात धूमधाम से डाही पहुंची। द्वारपूजा के पश्चात अन्य कार्यक्रम हो रहे थे। सिंदूर दान के समय अचानक दूल्हा रामनाथ अचेत होकर गिर गया। इसके गिरकर अचेत होते ही घरातियों में हड़कंप मच गया। लोग कहने लगे कि दूल्हे को मिर्गी की बीमारी है। फिर क्या था शादी की रस्में तत्काल रोक दी गईं। घरातियों ने दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बना लिया।

पंचायत के बाद यह तय हुआ कि दूल्हे का पिता राम चेत और उसके भाई राम दयाल घर वापस जाय और कन्या पक्ष ने जो भी विवाह में खर्च किया है उसे वापस किया जाए। तभी बारात वापस जायेगी। परेशान दूल्हे का पिता देवसरा थाने पहुंचकर शिकायत की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को थाने ले आई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दोनों पक्ष सपा नेता विजय यादव के आवास पर जा पहुंचे जहां पंचायत के जरिए किया गया लेन देन वापस करा दोनों पक्षों को संतुष्ट कर दिया गया। पंचायत के निर्णय पर सहमति जताते हुए दोनाें पक्ष वापस घर लौट गए। बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई। इसे लेकर आसपास के गांवों में खासी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें