फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड़ीगारापुर में बारात में बीरा मारने पर विवाद

Fri, 01 May 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के रेड़ीगारापुर में बारात में बीरा मारने को लेकर विवाद हो गया। बारातियों से खुन्नस खाए गांव के युवकों ने मध्यरात्रि में सो रहे बारातियों पर हमला बोल दिया। घायल लोगों की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हमलावरों ने भी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के रेड़ीगारापुर निवासी विश्राम चौरसिया के यहां लम्भुआ सुल्तानपुर से बुधवार को बारात आई थी। द्वारचार के समय बीरा फेंकने को लेकर बारातियों और गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया। बात बढ़ती इसके पहले ही कुछ बुजुर्गों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया, लेकिन गांव के युवकों गुस्सा था। मध्य रात्रि में जब सारे कार्यक्रम संपन्न हो गए और जनवासे में बाराती भी सो गए।

इस दौरान गांव के करीब छह युवक लाठी और हाकी से लैस होकर सो रहे बारातियों पर हमला बोल दिए। इसमें कुलदीप (21), धर्मेन्द्र (18) समेत करीब छह बारातियों को चोट आई। चीख पुकार पर घरातियों संग रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। इस पर हमलावर वहां से भाग निकले। मारपीट में घायल दोनों युवकों को स्थानीय डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस मामले में घायलों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। हमलावरों ने भी कोतवाली में बारातियों के विरूद्ध तहरीर दी है। गुरुवार देर शाम तक दोनों पक्ष कोतवाली में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें