जीआईसी में होने वाले खेलकूद के लिए बने ट्रैक के बगल फैली गिट्टियां। संवाद
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर शुक्रवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के 600 माध्यमिक और 200 परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी दौड़ लगाएंगे। विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक राजेंद्र मौर्य करेंगे।
माध्यमिक क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में छह से आठवीं तक छात्र प्रतिभाग करेंगे। 100, 200, 400 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक समेत कई प्रतियोगिता होंगी। समापन पर शनिवार को डीएम शिव सहाय अवस्थी विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।