फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: साथी अध्ययन केंद्र से जुड़कर नीट और जेईई परीक्षा की तैयारी करेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी परिसर स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय को उत्तर प्रदेश सरकार और आईआईटी कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में संचालित साथी अध्ययन केंद्र के रुप में चयनित किया गया है। साथी अध्ययन केंद्र डिजिटल प्लेटफाॅर्म है।
विज्ञापन

अध्ययन केंद्र से इंटर कॉलेज के कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। विद्यार्थियों को नीट और जेईई परीक्षा तैयारी के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। शिक्षण का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी रहेगा। पहले चरण में 43 राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा।
दो वित्तविहीन विद्यालय आरसीएमएमजी इंटर कॉलेज डंडवा कुंडा और स्व. भगवत प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज तिलौरी कुंडा के विद्यार्थियों को भी निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। डीआईओएस कार्यालय में साथी अध्ययन केंद्र की जागरुकता को लेकर हुई बैठक में पुस्तकालयाध्यक्ष नसरत अली ने योजना के क्रियान्वयन, उपयोगिता और लाभ की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीआईओएस ओमकार राणा ने विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिए जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर शिवाकांत प्रसाद त्रिपाठी, अशोक कुमार, शशांक सिंह, विशाल वर्मा, राजकुमार सिंह, शौर्य प्रताप सिंह, मनोज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें