फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फुटबॉल, एथलेटिक्स समेत 26 खेलों में हिस्सा लेंगे छात्र, शुरू हुई तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है। एथलेटिक्स, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन समेत 26 खेलों में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की ओर से जिले के संबद्ध विद्यालयों से जोनल और क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए 20 मई तक प्रस्ताव मांगे गए थे। विद्यालयों की ओर से प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है। जल्द ही चयन की प्रक्रिया पूरी कर जून से प्रतियोगिताएं शुरू कराई जाएंगी।
प्रतियोगिताओं में सीबीएसई विद्यालयों के साथ मान्यता प्राप्त अन्य शिक्षण संस्थानों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सीबीएसई की खेलकूद प्रतियोगिताएं कई चरणों में आयोजित की जाती हैं। जिसमें क्लस्टर स्तर (क्षेत्रीय), जोनल स्तर (राज्यों के समूह) और अंत में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं होती हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य संत सिंह ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस शैक्षिक सत्र में विद्यालय के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें