फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट वृद्धि के लिए विवि ने दिया मौका

विज्ञापन
education
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को मनचाहे महाविद्यालय में अब आसानी से दाखिला मिल सकेगा। स्नातक स्तर पर सीट वृद्धि के लिए राज्य विश्वविद्यालय ने आवेदन मांगा है। महाविद्यालय अपने संस्थान में सीटें बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रवेश सत्र में महाविद्यालयों को अक्सर शिकायत रहती थी कि वह कम सीट की वजह से दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। वहीं सीट भर जाने की वजह से छात्र-छात्राएं भी अपने मनचाहे कालेज में दाखिला नहीं ले पाते थे। वह दूसरे महाविद्यालयों में दाखिला लेकर पढ़ाई करते थे। प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का संज्ञान लिया है। महाविद्यालयों से सीट वृद्धि के लिए आवेदन मांगा गया है। कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में सीट वृद्धि की जाएगी। सीट वृद्धि शैक्षणिक सत्र 2019-20 से ही कर दी जाएगी। महाविद्यालयों से आवेदन प्राप्त होने के बाद विश्वविद्यालय कालेज में उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षकों की उपलब्धता का परीक्षण करेगा। हालांकि 80 सीटों से अधिक दाखिला नहीं लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें