फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एचटी लाइन के गिरे तार से कटा छात्र का गला, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से घर जा रहे कक्षा नौवीं के छात्र का गला एचटी लाइन की तार से कट गया। इलाज के दौरान उसकी प्रयागराज में मौत हो गई। देर रात शव घर पहुंचने पर हाहाकार मच गया।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की लापरवाही से हुए हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को दफन कर दिया। लीलापुर थाना के तिलौरी गांव निवासी याहिया खान का सत्रह वर्षीय पुत्र मोहम्मद दानिश शनिवार की दोपहर सगरा सुंदरपुर बाजार से बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच गांव के समीप पोल टूटने से गिरे एचटी लाइन के तार की चपेट में आने से बाइक सवार दानिश का गला कट गया। परिवार के लोग उपचार के लिए रात में उसे लेकर प्रयागराज के एक नर्सिंग होम पहुंचे। यहां आपरेशन के दौरान उसकी सांसें थम गईं।
परिजनों के मुताबिक तार की चपेट में आने से छात्र की गले की सांस की नली कट गई थी। आधी रात के बाद मृतक का शव घर पहुंचा तो हाहाकार मच गया। परिजनों व ग्रामीणों ने घटना के पीछे विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर रविवार की शाम गांव में दफनाया गया। छात्र की असमय मौत होने से परिवार के लोग रोते बिलखते बदहवास दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें