फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजन, मिशन, एक्शन प्लान के साथ छात्र शुरू करें जीवन: प्रो. केएन सिंह

विज्ञापन
एमडीपीजी कालेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित छात्र छात्राएं। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शिक्षार्थी को जीवन में सफल होने के लिए विजन, मिशन और एक्शन प्लान के साथ आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षण का दायित्व सिर्फ रोजगारपरक बनाना ही नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं के अंदर जीवन दृष्टि का विकास भी है।
विज्ञापन

कॉलेज से जीवन का एक लक्ष्य लेकर जाना चाहिए। छात्र-छात्राओं के कैरियर का निर्माण समाज और देश के लिए होना चाहिए। यह बातें एमडीपीजी कालेज में मंगलवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज के कुलपति प्रो. केएन सिंह ने कहीं।
इससे पहले उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. केएन सिंह ने कहा कि उन्होंने प्राथमिक शिक्षा सरकारी प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की है। समस्याओं का आना जीवन का अंग है।
विज्ञापन

समस्याओं से निकलना आर्ट आफ लाइफ है। कैरियर के साथ जीवन में सफल होना भी छात्र-छात्राओं का गुण होना चाहिए। सभी छात्रों के अंदर कोई न कोई गुण अवश्य होता है। इसलिए सभी छात्र-छात्राएं प्रतिभाशाली हैं। छात्रों को अपने अंदर के गुणों को विकसित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
उन्होंने अटलजी की कविता, लक्ष्य तुम्हारा ओझल, कदम बढ़ाए चल, मंजिल तुम्हें मिलेगी, आज नहीं तो कल पढ़कर छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए प्रेरित किया। नई शिक्षा नीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति में चार स्किल के बारे में चर्चा की गई है। लाइफ स्किल के अंदर कम्युनिकेशन, क्वार्डिनेशन, टीम वर्क और सहनशीलता होनी चाहिए।
गणित दिवस पर उन्होंने श्रीनिवास रामानुजन को याद किया। इसके पूर्व उन्होंने स्नातक, स्नातकोत्तर में अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 69 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। मुनीश्वरदत्त के चित्र पर माल्यार्पण कर महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। प्राचार्य डॉ. विनोद शुक्ल ने अभिनंदन पत्र पढ़कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमन मिश्र और आभार आनंद पांडेय जताया। लक्ष्मी, ऋषभ, और विकास ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना और गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पीयूषकांत शर्मा और डॉ. रमेशचंद्र शुक्ल ने किया। इस मौके पर डॉ. शिवानी मातनहेलिया, डॉ. उदयपाल सिंह, डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अश्विनी केसरवानी, उमेश प्रताप सिंह, कुमुदनी खरे, हरिओम मिश्रा, डॉ. लालजी त्रिपाठी, डॉ. बृजभानु सिंह, डॉ. आरबी अग्रहरि, डॉ. रणंजय सिंह, पवन कुमार पचौरी, डॉ. पीके सिंह, डॉ. सीएन पांडेय मौजूद रहे।
अभाविप ने किया स्वागत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएन सिंह के जनपद आगमन पर माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, राजेश शर्मा, सुधांशु रंजन मिश्र, शिवम पांडेय, रमेश पटेल, अतिथि शर्मा, रविप्रकाश सिंह, अर्पित मिश्र, आंचल सिंह, प्रभजोत कौर, अराधना शुक्ला, शिखा साहू, सत्यम सिंह मौजूद रहे।
एमडीपीजी में शुरू होगी एग्रीकल्चर की पढ़ाई
शहर के छात्र-छात्राओं को एग्रीकल्चर की पढ़ाई करने के लिए दूरदराज स्थानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। नए सत्र 2021 से एमडीपीजी कॉलेज में कृषि विषय का अध्ययन किया जाएगा। महाविद्यालय द्वारा कृषि संकाय संचालित करने की मांग पर कुलपति प्रो. केएन सिंह ने आश्वासन दिया कि कॉलेज को कृषि संकाय की मान्यता दी जाएगी।

एमडीपीजी कालेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बोलते कुलपति प्रो0 केएन सिंह।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें