फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने बनाए दुर्घटना से बचाव के डिवाइस

विज्ञापन
प्रभात एकेडमी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देते विधायक धीरज ओ - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
दुर्घटना रोकने के लिए कक्षा आठ के छात्र ने बनाई डिवाइस
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाया मॉडल, विधायक ने बच्चों की पीठ थपथपाई
प्रतापगढ़। वाहन दुर्घटना रोकने के लिए कक्षा आठ के छात्र विमल पांडेय ने डिवाइस तैयार कर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने डिवाइस बनाने और प्रयोग करने का तरीका पूछने पर सम्यक जबाब दिया।
विज्ञापन

शहर के अष्टभुजानगर स्थित प्रभात एकेडमी में शनिवार को बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा नौ की छात्रा तनुष्का ने एलिवेटेड एंबुलेंस का मॉडल प्रस्तुत कर सभी को दंग कर दिया। कक्षा छह के छात्र करुणाकर ने मेटल डिटेक्टर बनाया, तो कक्षा पांच के अर्मत्य पांडेय ने बायोगैस प्लांट का माडल तैयार किया था। जिसे लोग बड़े ध्यान से निहारते रहे। रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने बच्चों का माडल देखा, उनसे सवाल किया और अच्छा माडल बनाने वाले बच्चों की पीठ थपथपाई। विधायक ने बच्चों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रिंसिपल डा. प्रभात शर्मा ने विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर नीरज ओझा, डा. राजेश भट्ट, सुनील पांडेय, अजीत शर्मा, केक शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

प्रभात एकेडमी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाये गये माडल का अवलोकन करते विधा- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें