फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे पर ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर में छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या- प्रयागराज राजमार्ग पर जोगापुर में ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर में छात्र कौशलेंद्र तिवारी की मौत हो गई। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ दिन पहले ही बेटी की मौत के गम से परिजन उभरे भी नहीं थे कि बेटे की मौत उन्हें बेसुध कर दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के भंगवा निवासी पवन तिवारी का 18 वर्षीय बेटा कौशलेंद्र तिवारी माडर्न साइंस कॉलेज जोगापुर में कक्षा 12 का छात्र था। बुधवार की शाम वह कोचिंग पढ़ने के लिए बाइक लेकर घर से निकला। जोगापुर में हाईवे पर ई-रिक्शा से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे कौशलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज ले गए।
हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायल को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर उपचार के दौरान देर रात कौशलेंद्र की मौत हो गई। यह देख पिता पवन समेत परिजन रोने-बिलखने लगे। कुछ दिनों पहले पवन के बेटी की भी मौत हो गई थी। वहीं, बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें