फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : छात्रा की इलाज के दौरान हुई मौत, अश्लील वीडियो वायरल होने पर पी लिया था जहरीला पदार्थ

Sat, 08 Nov 2025 06:23 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

प्रेमिका के शादी से इन्कार करने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर आहत छात्रा ने ने जहरीला तरल पदार्थ पी लिया। छात्रा की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका के शादी से इन्कार करने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर आहत छात्रा ने ने जहरीला तरल पदार्थ पी लिया। छात्रा की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई है। छात्रा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे पीजीआई भेज दिया गया था। सप्ताह भर पहले पीजीआई के डाक्टरों ने उसे एम्स नई दिल्ली रेफर कर दिया था। शुक्रवार की देररात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

फतनपुर के एक गांव की एक छात्रा का प्रेम प्रसंग पड़ोस गांव के आदित्य पाल से चल रहा था। प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने के लिए उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे आहत होकर तीन माह पहले अपने घर में ही छात्रा ने जहरीला पदार्थ पी लिया । परिजनों ने उसे नई दिल्ली स्थित एम्स में सप्ताह भर पहले भर्ती कराया था। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, आरोपी युवक जेल से छूटने के बाद मुंबई चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से युवती की हालत नाजुक

इलाके के गजरिया की श्रेया सरोज ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसका भाई हिमांशु उसे लेकर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। भाई ने बताया की पिता रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। बहन ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया उसे जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें