फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला प्रतियोगी छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीरापुर। फतनपुर थाना क्षेत्र के धनहूपुर गांव में बुधवार भोर में प्रतियोगी छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बंधे हुए थे। यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। खबर मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या और आत्महत्या में उलझी हुई है।
विज्ञापन

फतनपुर के धनहूपुर निवासी नीतेश कुमार तिवारी (24) पुत्र केशरी प्रसाद तिवारी प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। लॉकडाउन के दौरान वह घर आ गया। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह माता-पिता के साथ घर के बाहर बने बरामदे में सो रहा था। बुधवार भोर में उसका भाई लघुशंका के लिए उठा तो नीतेश का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बंधे हुए थे। यह देख वह चिल्लाने लगा। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। खबर पाकर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, नीतेश की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
मां लगाती रही हत्या करने का आरोप
नीतेश का शव मिलने के बाद उसकी मां रोते हुए बेटे की हत्या करने का आरोप लगा रही थी, मगर किसने की, क्यों की, इस बारे में वह कुछ नहीं बोल रही थी। परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

नौकरी मिलने के बाद शादी की बात कहता था नीतेश
नीतेश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बहन और बड़े भाई रत्नेश की शादी हो गई है। नौकरी की ललक में नीतेश प्रयागराज में रहकर तैयारी कर रहा था। लॉकडाउन में वह घर आया था। वह परिजनों से नौकरी मिलने के बाद ही शादी करने की बात कहता था।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का कारण साफ हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। -गणेश प्रसाद सिंह, एसओ, फतनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें